यमुना का रौद्र रूप: बटेश्वर घाट पर मोटरबोट बंद, बाढ़ से घिरे कल्यानपुर और भरतारपुर; 35 गांव में बड़ा खतरा

khatara-ka-nashana-ka-uupara-bha-raha-yamana_

यमुना में उफान को देखते हुए बटेश्वर घाट पर मोटरबोट का संचालन बंद कर दिया गया है। कल्यानपुर और भरतार गांव के लोग बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

Yamuna Cross Danger Mark Anytime Administration alert
   खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना – फोटो : India Views
हथिनीकुंड बैराज से तीन दिन पहले छोड़े गए 1 लाख 78 हजार 976 क्यूसेक पानी से उफनाई यमुना नदी से बाह में नदी किनारे के 35 गांवों में लोग सहम गए हैं। बटेश्वर के घाट पर प्रशासन ने मोटरबोट का संचालन बंद करा दिया है। बटेश्वर के पार पर बसे कल्यानपुर और भरतार गांव उफान के पानी से घिर गए हैं।

गांव के मोहन भदौरिया, प्रदीप भदौरिया, दिलीप सिंह, रामवीर सिंह, मनोज भदौरिया, दिनेश भदौरिया, नारायन सिंह भदौरिया, सर्वेश कुमार, करन सिंह आदि ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के साथ ही बीमार लोगों की दवाई के लिए मोटरबोट का संचालन होना चाहिए। यमुना नदी के उफान का पानी बड़ापुरा, गगनकी, रामपुर चंद्रसेनी, विक्रमपुर कछार, विक्रमपुर घाट, चरीथा, बाग गुढि़याना, कचौरा घाट, पुरा चतुर्भुज गांव के पास तक पहुंच गया है। नदी के कछार में पहले से बाजरा, तिल और सब्जियों की फसल डूबी हुई हैं। उफान का पानी तराई के खेतों में भी भरने लगा है। जिससे किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग के मुताबिक 22 अगस्त तक नदी में उफान रहेगा।

Yamuna Cross Danger Mark Anytime Administration alert
खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना – फोटो : India Views
बाह के एसडीएम हेमंत कुमार ने बताया कि बचाव और राहत के लिए 5 बाढ़ चौकियां बटेश्वर, विक्रमपुर, पारना, कचौराघाट, रामपुर चंद्रसेनी में बनाई हैं। नदी के जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है। गांवों में मुनादी कर नदी क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी जा रही है। राजस्व टीम और लेखपालों को स्थिति पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

Yamuna Cross Danger Mark Anytime Administration alert
खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना – फोटो : India Views
वन विभाग ने नदी किनारे के ग्रामीण को किया अलर्ट

यमुना में उफान के साथ ही गांवों में वन्यजीवों के आने का खतरा बढ़ गया है। उफान का पानी खादरों में भरने पर बीहड़ से निकलने वाले लकड़बग्घा, सियार आदि वन्यजीव गांवों तक पहुंच सकते हैं। यमुना नदी के किनारे के कचौरा घाट, नौगवां, पुरा चतुर्भुज, पुरा वीरबल, खिलावली, कमतरी, चंद्रपुर, पारना, गढ़ी बरौली, पूठा, चरीथा, संजेती, गढ़वार आदि गांवों में वन्यजीवों के आने और हमले का खतरा होने के मद्देनजर वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया है।

Yamuna Cross Danger Mark Anytime Administration alert
यमुना – फोटो : India Views
जैतपुर के रेंजर कोमल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को गांव के नजदीक वन्यजीव दिखने पर वन विभाग को सूचना दिए जाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। जिससे हमले का डर न रहे। उन्होंने यमुना नदी के उफान के दौरान बीहड़ में पशु चराने के लिए न जाने की भी हिदायत दी है। बाह में भी नदी किनारे के सुंसार, कोट, सिधावली, विक्रमपुर कछार, विक्रमपुर घाट, बड़ापुरा, भौंर, स्याइच, कलींजर, बिठौली, रामपुर चंद्रसेनी, गगनकी, बलाई आदि गांवों में भी वन विभाग की टीमों ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है।

Yamuna Cross Danger Mark Anytime Administration alert
यमुना – फोटो : India Views
यमुना नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका

पहाड़ी क्षेत्रो में लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी में बाढ़ से हालात बनते जा रहे हैं। जिससे तटवर्तीय गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है तराई के खेतों में फसलें डूब गई हैं। फतेहाबाद के भोलपुरा गांव के पास जोनेश्वर घाट की सभी सीढि़यां डूब गई हैं। प्रशासन की ओर से लगातार ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि नदी किनारे जाने से बचें। बच्चे और मवेशियों को भी न जाने दें।

Share it :

End