UP: बाप पर नौ…बहन पर सात और मां के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार, अभय ने इसलिए बर्बरता से मारा; कांपे डॉक्टर

ghazipur-triple-murder_7eca0b2160abaa3bc1e8284b8bb6a9a6
गाजीपुर में युवक ने मां-बाप और बहन की हत्या में बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पिता पर नौ, बहन पर सात और मां पर कुल्हाड़ी से तीन वार कर हत्या की थी। मृतकों की गर्दन, सिर, पीठ और बांह में चोट के निशान मिले हैं।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
Ghazipur triple murder – फोटो : india-views
यूपी के गाजीपुर में खेत की चाहत में अंधे बने बेटे ने पिता, मां और बहन की किस बेरहमी से हत्या की, उसकी गवाही मृतकों के शरीर हुए कुल्हाड़ी के वार के निशान बता रहे थे। हत्या के आरोपी ने पिता शिवराम पर नौ, बहन पर सात और मां पर तीन वार कर मौत के घाट उतारा था।
तीनों मृतकों की गर्दन पर गहरी चोट तो सिर, पीठ और बांह पर जख्म के निशान थे। करीब पौने तीन घंटे में पहले पिता, पुत्री और अंत में मां के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
तिहरा हत्याकांड में जांच करती फॉरेंसिक टीम – फोटो : india-views
घटनास्थल पर खून ही खून
डिलियां गांव में महज 12 बिस्वा खेत के लिए कुल्हाड़ी से वार कर अभय यादव उर्फ भुट्टन ने कुल्हाड़ी से वारकर पिता शिवराम यादव, मां जमुनी देवी और बहन कुसुम यादव की हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर पसरे खून और आसपास की स्थिति संघर्ष की पूरी कहानी बयां कर रही थी।
विज्ञापन

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
डिलियां गांव की यादव बस्ती में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच करते एसपी डा. ईरज राजा – फोटो : india-views
सिर, पीठ और गर्दन पर गहरे चोट के निशान
शाम तीन बजे से तीनों शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले शिवराम यादव का पोस्टमार्टम हुआ। शिवराम यादव के शरीर के नौ जगहों पर जख्म थे। सिर, पीठ और गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
गाजीपुर में हत्याकांड के बाद घर में बंधे पशु – फोटो : india-views
इसके बाद कुसुम यादव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के शरीर पर सात जगह जख्म थे। उसकी गर्दन पर भी चोट के गहरे निशान थे। अंत में जमुनी देवी का पोस्टमार्टम हुआ। उनके शरीर पर तीन निशान थे।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
इसी स्कूटी से आई थी कुसुम – फोटो : india-views
बांह और कंधे पर भी कुल्हाड़ी के गहरे घाव
गर्दन पर गहरे चोट के निशान तो थे ही, दोनों बांह और कंधे पर भी कुल्हाड़ी के घाव गहरे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शवों को रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस – फोटो : india-views
12 बिस्वा खेत के लिए मां-बाप व बहन को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव की यादव बस्ती में रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अभय यादव उर्फ भुट्टन (32) ने पिता शिवराम यादव (70), मां जमुनी देवी (65) और विवाहित बहन कुसुम (35) को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस – फोटो : india-views
बहन के नाम पर 12 बिस्वा खेत की रजिस्ट्री करने से अभय यादव नाराज था। वारदात के बाद हत्यारोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर से भाग गया। पुलिस ने शिवराम यादव के चचेरे भाई व ग्राम चौकीदार अमरनाथ यादव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
मृतक कुसुम यादव की फाइल फोटो – फोटो : india-views
पति से अलग रहती थी कुसुम
डिलियां गांव निवासी शिवराम यादव की बेटी कुसुम अपने पति से अलग होने के बाद पिछले सात साल से मायके में रह रही थी और खुद का मेडिकल स्टोर चलाती थी।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
आरोप अभय यादव की फाइल फोटो – फोटो : india-views
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि शिवराम यादव के नाम पर करीब ढाई बीघा खेत है। करीब एक महीने पहले शिवराम यादव ने कुसुम के नाम 12 बिस्वा खेत की रजिस्ट्री की थी।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
हत्याकांड के बाद मौके पर जमा लोग – फोटो : india-views
माता-पिता से झगड़ा करता रहता था आरोपी
इससे नाराज अभय माता-पिता से झगड़ा करता रहता था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने माता-पिता से झगड़ रहा था। इसी बीच कुसुम स्कूटी से वहां पहुंची।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा – फोटो : india-views
पहले कुसुम को मारा
कुसुम को देखकर अभय कुल्हाड़ी लेकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए कुसुम खेतों की तरफ भागी लेकिन अभय ने कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पिता शिवराम और माता जमुनी देवी की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस और अन्य लोग – फोटो : india-views
सूचना पर करीब एक बजे कोतवाल दीनदयाल पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी, खुरपी, मोबाइल फोन और चप्पलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस कप्तान डाॅ. ईरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सेंगर भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी – फोटो : india-views
कुछ दिन पूर्व हुई थी पंचायत
ग्रामीणों ने बताया कि खतौनी पर बहन कुसुम का नाम चढ़ा देख अभय आग बबूला हो गया। यह रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों से इसे लेकर बात करता था। ग्रामीणों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर रिश्तेदारों एवं कुछ लोगों के साथ पंचायत भी हुई थी लेकिन अभय और उसकी पत्नी के मन में भूमि की कसक ऐसी थी कि उसके सिर पर खून सवार हो गया था। वह अवसर भूमि के संबंध में ही बात करता था। दोनों किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखते और कटकर रहते थे।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
घटनास्थल पर पड़ा खून – फोटो : india-views
खाट से सड़क तक पहुंचाया शव
यादव बस्ती की जा रही सड़क से घटनास्थल की दूरी करीब 50 मीटर है। सड़क से कच्चा रास्ता ही आगे गया है। ऐसे में पुलिस ने शिवराम यादव, जमुनी देवी और कुसुम के शव को खाट पर ही रखकर सड़क तक पहुंचाया। मुख्य सड़क पर पिकअप में तीनों शवों को रखने के बाद पुलिस रवाना हो गई। वहीं इलाके के चट्टी-चौराहों पर लोगों की जुबां पर हत्याकांड की ही चर्चा बनी हुई थी। हर कोई इस घटना से आहत दिखाई पड़ा।

Ghazipur triple murder case Nine bows were made on father, seven on sister and three on mother By Son
हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को दिखाता पुलिसकर्मी – फोटो : india-views
शिवराम यादव ने अपनी बेटी कुसुम को कुछ जमीन रजिस्ट्री कर दी थी। इसी को लेकर उनके बेटे अभय यादव ने अपने पिता, मां और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शिवराम के चचेरे भाई एवं ग्राम चौकीदार अमरनाथ यादव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। – डाॅ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर।

Share it :

End