UP: पांच दिन पहले तलाक…अब मर्डर, बीवी का मार खुद ने खाया जहर; मां के दूध के लिए बिलखता रहा डेढ़ साल का मासूम

meerut-murder_7ec4e4d5da8d97fa5703264005866db6
मेरठ में एक शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पांच दिन पहले चरित्र पर शक जताते हुए पत्नी को तीन तलाक बोला था। अरोपी ने सायबा से दूसरी शादी की थी। आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
meerut murder – फोटो : india-views

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर खुद भी कीटनाशक निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव अलीपुरा में नजाकत ने घर में सो रही पत्नी सायबा (32) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और खुद ने कीटनाशक निगल लिया। जिसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। आरोपी ने पांच दिन पहले ही पत्नी को चरित्र पर शक में तीन तलाक भी बोल दिया था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 11 बजे नजाकत अपने घर लौटा। उसने चारपाई पर सो रही पत्नी सायबा पर चाकू से हमला कर दिया।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
महिला सायबा की फाइल फोटो – फोटो : india-views

बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल सायबा को सीएचसी में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नजाकत ने सायबा से दूसरी शादी की थी। सायबा घरों में झाडू पोंछा कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस – फोटो : india-views

कभी कभार उसे काम से लौटने में देर हो जाती तो नजाकत उसके चरित्र पर शक करने लगा। पांच दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े में नजाकत ने सायबा को तीन तलाक बोला और चला गया। सोमवार की रात घर लौटने पर सायबा की हत्या कर दी।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में महिला की हत्या के बाद बिलखते बच्चे – फोटो : india-views

सायबा अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई है। पड़ोसियों ने बताया कि नजाकत नशे का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। देर रात शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू का वार लीवर के आरपार आया है।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में मृतक महिला के बच्चे – फोटो : india-views

मां के दूध के लिए बिलखता रहा डेढ़ साल का मासूम
नजीबाबाद के अलीपुरा में सायबा हत्याकांड के बाद पड़ोसियों को छह बच्चों की चिंता सता रही है। अब उनकी देखभाल कौन करेगा। सबसे ज्यादा मार्मिक तस्वीर उस वक्त सामने आई जब डेढ़ साल का मासूम अपनी मां का दूध पीने के लिए बिलखता रहा। मगर उसे दूध पिलाने वाली मां अब लाश बन चुकी थी।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में महिला की हत्या – फोटो : india-views

दरअसल अभी तक डेढ़ साल का बालक अपनी मां का ही दूध पीता था। पुलिस के अनुसार, नजाकत की पहली पत्नी की मौत करीब 15 साल पहले हो चुकी थी, पहली पत्नी से पांच बच्चे हुए। इसके बाद बिहार की रहने वाली सायबा से नजाकत ने शादी की। सायबा ने छह बच्चों को जन्म दिया। बड़ी बेटी सानिया की उम्र 13 साल है। बाकी बच्चे इससे छोटे हैं। सबसे छोटा बालक डेढ़ साल का है।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में महिला की हत्या के बाद बिलखते बच्चे – फोटो : india-views

आसपास के लोगों ने बताया कि डेढ़ साल का बालक अभी तक मां का ही दूध पीता था। रात में नजाकत ने पत्नी सायबा को मार डाला। मंगलवार की सुबह लोगों की भीड़ उसके घर में जमा थी। उधर डेढ़ साल का मासूम रोता बिलखता नजर आया। कभी अपनी बहन के पास जाता तो कभी दूसरे भाई बहनों के, लोगों ने बताया कि वह मां के दूध के लिए परेशान है।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ में महिला की हत्या के बाद बिलखते बच्चे, महिला सायबा की फाइल फोटो – india-views

सानिया ने मचाया शोर
रात में 11 बजे तक सभी सो चुके थे। नजाकत घर आया और उसने पत्नी को चाकू मारना शुरू कर दिया। तभी बड़ी बेटी सानिया की आंख खुली तो उसने भयानक मंजर देख शोरा मचाया। इसके बाद ही पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे।

Man killed his wife then tried to suicide himself He Give talaq 5 days ago suspecting her character In Meerut
मेरठ पुलिस – फोटो : india-views

हत्यारोपी ने घटना के बाद विषैला पदार्थ खा लिया था। पुलिस की निगरानी में उपचार के लिए हत्यारोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। – नितेश प्रताप सिंह, सीओ, नजीबाबाद

Share it :

End