PM Modi: पीएम मोदी बोले- तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा, यह सुनकर सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे

20250527128F-scaled
PM Modi in Varanasi Today Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह वाराणसी के सेवापुरी के गांव बनौली में 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजी।

PM Modi in Varanasi Live Updates: Inauguration and Foundation Stone Laying and Public Meeting
PM Mosi In Varanasi – फोटो : India Views
मोदी का मंत्र जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता। पीएम ने कहा कि तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा हूं। यह आंकड़ा सुनकर ही सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसानों के खाते में पौने चार लाख करोड़, यूपी के ढाई करोड़ किसानों को 90 हजार करोड़ और बनारस के किसानों के खाते में 900 करोड़ रुपए पीएम श्री किसान सम्मान राशि डाली गई।

सावन के पहले दिन यादव बंधु जल लेकर निकलते हैं तो अद्भुत होता है दृश्य 
सावन के पहले दिन यादव बंधु जल लेकर निकलते हैं तो अद्भुत भाव दृश्य पैदा होता है। मेरी भी बहुत इच्छा थी कि काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव के दर्शन करने की इच्छा थी लेकिन मेरे वहां जाने से भक्तों को दिक्कत न हो इसके लिए यहीं से प्रणाम कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने भोजपुरी से शुरू किया संबोधन
पीएम मोदी ने भोजपुरी में काशीवासियों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा कि सावन का महीना हो काशी जैसा पवित्र स्थान हो देश के किसानों से जुड़ने को मिले इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा। उन्होंने कहा हम काशी के लोगन के प्रणाम करत हईं। आज आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था सभी पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की हिम्मत दें। मैंने अपनी बेटियों को वचन दिया था, वह भी पूरा हुआ। जय महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं।

पीएम मोदी ने दृष्टिबाधित छात्रा को दिया लो विजन चश्मा 
पीएम मोदी ने मंच से पांच दिव्यांगों को ऐसे आधुनिक उपकरण दिए जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। दृष्टिबाधित छात्रा को लो विजन चश्मा देकर उन्होंने बातचीत की। वहीं उपकरण जिले के 2025 दिव्यांगों को दिए जा रहे हैं। अब तक यह उपकरण बहुत महंगे होने के कारण आम लोगों की पहुंच में नहीं थे।

पीएम मोदी ने किसानों के खाते में सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजी
पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस बार 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजे गए। इसका लाभ काशी के 2.21 लाख किसानों को मिला। इससे पहले उन्होंने 18 जून 2024 को 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी।

दिव्यांगो को दे रहे आधुनिक उपकरण: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि इस बार फिर से 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार अपनी काशी को देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आगमन काशी में हुआ है। यह परियोजनाएं शिक्षा के लिए भी है। दिव्यांगजन प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया शब्द है, एक संबोधन है। जीवन में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उपकरण वितरण का कार्यक्रम आज हो रहा है। आज हमारा दिव्यांगजन भी इस बात को महसूस करता है।

140 करोड़ भारतवासियों को नया गाैरव मिला: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। पिछले 11 वर्ष में दुनिया के चार दर्जन से अधिक देशों ने पीएम को सर्वोच्च नागरिक का सम्मान प्रेषित किया है। पीएम मोदी के लोक और विश्व कल्याण के लिए दूरदर्शिता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। 140 करोड़ भारतवासियों को नया गाैरव मिला है।

ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव की सफलता पर बोले सीएम
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहलगाम के अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर, दुश्मनों का घर में घुसकर, ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव की सफलता के बाद पीएम मोदी का आगमन काशी में हुआ है।

सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया स्वागत
सीएम योगी ने सेवापुरी के गांव बनौली में जनसभा स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने पीएम को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।

Share it :

End