झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे 81 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं...'

Shibu Soren Funeral News Live: आज पंचतत्व विलीन होंगे शिबू सोरेन; पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। शिबू सोरेन 19 जून से ही नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एके भल्ला की देखरेख में अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉ. भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘हमारी चिकित्सा टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद शिबू सोरेन का 4 अगस्त, 2025 को निधन हो गया।’ शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झामुमो के नेता थे।
शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। झामुमो सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोरेन के परिवार में उनकी पत्नी रूपी सोरेन, उनके बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन समेत अन्य पारिवारिक सदस्य हैं।

रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार
इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में चल रही हैं। इस बीच फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों के मालिकों से शिबू सोरेन के सम्मान में मंगलवार दोपहर 1 बजे तक अपने परिसर बंद रखने का आग्रह किया है।

अर्जुन मुंडा ने कही यह बात
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘यह भवन, यह घर उनके लंबे संघर्ष के इतिहास का गवाह रहा है। जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो मैंने उनके लिए जीवन भर के लिए यह आवास स्वीकृत किया था, इस वादे के साथ कि गुरुजी जब तक जीवित रहेंगे, यहीं रहेंगे… आज वे नहीं रहे, लेकिन मैं उसी घर में उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं।’

हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट