रक्षा बंधन के मौके पर यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की बसों में इस बार चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने फ्री सफर किया। एक महिला के साथ एक पुरुष की भी फ्री यात्रा का अवसर होने से प्रयागराज रीजन की बसों में आठ से दस अगस्त की अवधि में ठसाठस रहीं।


रक्षा बंधन के मौके पर यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की बसों में इस बार चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने फ्री सफर किया। एक महिला के साथ एक पुरुष की भी फ्री यात्रा का अवसर होने से प्रयागराज रीजन की बसों में आठ से दस अगस्त की अवधि में ठसाठस रहीं। इस अवधि में रिकार्ड 4.37 लाख यात्रियों ने सफर किया। खास बात यह है कि अगर रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने इन यात्रियों से किराया लिया होता तो उसे 4.75 करोड़ रुपये का फायदा होता।
प्रदेश में 2017 से ही रक्षाबंधन में हर बार योगी सरकार द्वारा बहनों को रोडवेज बसों में फ्री सफर का तोहफा दिया जा रहा है। इस बार एक महिला के साथ एक पुरुष को भी फ्री में यात्रा करने का अवसर मिला। इसके चलते यूपी रोडवेज की बसों में यात्रियों की खूब भीड़ गई। प्रयागराज रीजन के सभी नौ डिपो से संचालित बसों में इस बार 4,37,778 यात्रियों ने फ्री सफर किया। इसके टिकट का कुल मूल्य 4.75 करोड़ रुपये रहा।
रीजन का मिर्जापुर डिपो फ्री सफर कराने में अव्वल रहा। यहां तीन दिन में 77,565 लोगों ने सफर किया। इसके बाद दूसरे स्थान पर प्रयाग डिपो रहा। यहां 76,629 ने फ्री सफर किया। प्रतापगढ़ डिपो की बसों में 67,312 तो सिविल लाइंस डिपो में फ्री सफर करने वालों की संख्या 64,555 रही। प्रयागराज रीजन में बादशाहपुर डिपो फ्री सफर कराने के मामले में सबसे पीछे रहा। यहां तीन दिन के दौरान 11283 यात्रियों ने सफर किया। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस बार रिकार्ड संख्या मं 4.37 लाख लोगों ने फ्री सफर किया। कई रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगे।डिपो का नाम : यात्रियों की संख्या : टिकट का मूल्य
सिविल लाइंस : 64,555 : 77 लाख
मिर्जापुर : 77565 : 68 लाख
प्रतापगढ़ : 67312 : 65 लाख
जीरोरोड : 51592 : 51 लाख
लीडररोड : 46725 : 58 लाख
प्रयाग : 76629 : 98 लाख
लालगंज : 21035 : 26 लाख
बादशाहपुर : 11283 : 13 लाख
मंझनपुर : 21082 : 19 लाख