Navratri Day 4 Colour To Wear: मां कुष्मांडा की पूजा में नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के प्रिय नीले रंग के परिधान से खुद से संवारें। यहां आपको नीले रंग के परिधानों के कुछ शानदार विकल्प दिए जा रहे हैं।


Navratri Day 4 Colour To Wear: नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। माता कूष्मांडा सृष्टि की रचयिता हैं। ब्रह्मांडीय अंडे का प्रतीक मानी जाती हैं और जीवन व ऊष्मा का संचार करती हैं। माता कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए उनके उनके प्रिय भोग और प्रिय रंग को आज की पूजा में जरूर शामिल करें। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व है जो मां के हर स्वरूप से जुड़े हैं। माता के श्रृंगार में उनके स्वरूप के मुताबिक प्रिय रंग को जरूर शामिल करें। साथ ही पूजा के समय खुद भी उनके प्रिय रंग में रंग जाएं।
मां कूष्मांडा का प्रिय रंग नीला है। रंग आकाश और समुद्र का प्रतीक है जो विशालता, प्रेरणा और अनंतता का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी व्यापकता के कारण इसे ब्रह्मंड का प्रतिनिधित्व करने वाला रंग माना जाता है। मां कुष्मांडा की पूजा में नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के प्रिय नीले रंग के परिधान से खुद से संवारें। यहां आपको नीले रंग के परिधानों के कुछ शानदार विकल्प दिए जा रहे हैं।

आप इस तरह की नीले रंग की प्रिंटेड साड़ी से खुद को संवार सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप न सिर्फ पूजा में पहनकर देवी मां को प्रसन्न कर सकती हैं, बल्कि दफ्तर में भी हर किसी को इम्प्रेस कर देंगी।

नवरात्रि के चौथे दिन नीले रंग के परिधान में देवी की पूजा के लिए मंदिर जा रेह हैं तो इस तरह का सूट सेट अपनाएं। गोल्डन वर्क वाला इस तरह का सूट एथनिक लुक को भी स्टाइलिश बना सकता है।

गरबा या डांडिया नाइट्स के लिए इस तरह का पीले रंग का लहंगा परफेक्ट है। नीले रंग के लहंगे में आपकी सुंदरता में चार-चांद तो लगेंगे ही साथ ही चतुर्थ नवरात्रि पर खास श्रृंगार से देवी को भी प्रसन्न कर देंगी।

लड़के पीछे न रहे। मां कूष्मांडा की आराधना में नीले रंग के एम्ब्राडरी वाले कुर्ता पायजामा, या जींस के साथ कुर्ता कैरी कर सकते हैं। ये लुक काफी इम्प्रेसिव और मौके के अनुरूप परफेक्ट लगेगा।