CJP Protest: हुमा कुरैशी से भूमि पेडनेकर तक; CJP प्रदर्शन पर सितारों ने दी प्रतिक्रिया; जानिए किसने क्या कहा?

article

Celebs Reaction On CJP Protest: बीते दिन दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर कई सेलिब्रिटीज ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए

Bhumi Pednekkar Anurag Kashyap celebs On CJP Protest Huma Qureshi Says visuals will stay with me for long time
हुमा कुरैशी-भूमि पेडनेकर – फोटो : सोशल मीडिया

कल सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च किया। राजधानी दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे।  प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों का उल्लंघन किया और संसद की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया। इस प्रदर्शन पर सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है।

हुमा कुरैशी बोलीं- ‘याद रहेंगे ये विजुअल्स’
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने ‘जो कुछ भी हुआ, उसकी तस्वीरें लंबे समय तक मेरे जहन में रहेंगी। प्रदर्शनकारियों पर इतनी बेरहमी और लाठियों का इस्तेमाल देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। यकीनन, इस स्थिति को ज्यादा धैर्य, लोगों की बात सुनकर और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता था। हम भारत के लोगों ने ही इस सरकार को चुना है। आज हम सभी को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद है। हमारा देश एक बहुत बड़ा और विविधताओं वाला देश है। जरूरी नहीं कि हम हर मुद्दे पर एक-दूसरे से सहमत हों, लेकिन हम इस बात पर तो सहमत हो ही सकते हैं कि बल प्रयोग करने से पहले हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए। उन सभी छात्रों और नागरिकों का सम्मान है, जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से खड़े होने का फैसला किया। जय हिंद’।

 

भूमि पेडनेकर ने कही ये बात
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘हिंसा समाधान नहीं है’। आगे लिखा है, ‘देश का अपने युवाओं के प्रति यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करे कि आंदोलन हिंसक न हो और अपने मकसद से न भटके। लोकतंत्र बातचीत से ही बनते हैं’। अभिनेत्री ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की भी मांग की।

Sonam Wangchuk Hunger Strike Live Updates CJP Jantar Mantar Protest Parliament March Abhijeet Dipke News

अनुराग कश्यप बोले- ‘मालूम नहीं था’
फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस एक्शन का विरोध किया है। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘वर्दी पहनने के लिए आत्मा का, आत्मीयता का, सबका सौदा करना पड़ता है। मालूम नहीं था। क्या इस देश में कोई पुलिसवाला है, जो खड़ा होकर बोल सके, मैं इस आदेश का पालन नहीं करूंगा, क्योंकि यह गलत है’?

प्रदर्शन में भड़की हिंसा, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
बीते दिन सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों का उल्लंघन किया। इस दौरान उन्होंने अनियंत्रित, आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और अन्य सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस बड़े पैमाने की हिंसा से सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। अपनी कानूनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। हाथापाई में लगभग 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं वहीं 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। बाकी घायल पुलिसकर्मियों की मेडिको-लीगल जांच चल रही है।

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘हमारे विद्यार्थी हमारा भविष्य हैं’।

 

सोनाक्षी बोलीं- ‘पूरे देश का दिल टूटा’
सोनाक्षी सिन्हा ने भी बीते दिन के प्रदर्शन पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कुछ फोटोज साझा कर लिखा है, ’20 जुलाई…बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा। याद रखना’।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी पोस्ट साझा करते हुए विद्यार्थियों का पक्ष लिया है। उन्होंने लिखा है, ‘युवाओं का भविष्य। उनके पास सवाल करने, बोलने का साहस और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की आजादी हमेशा होनी चाहिए’।

Share it :

End