Google Pixel 11a: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, Tensor G6 चिप, 120Hz डिस्प्ले और दमदार कैमरा मिलने के संकेत

314883_10_D1FSKOGAZ

Google के अगले बजट Pixel स्मार्टफोन Pixel 11a को लेकर नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट में इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कलर ऑप्शंस तक की जानकारी सामने आई है। अगर यह लीक सही साबित होती है, तो Pixel 11a अपनी A-सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।

google pixel 11a tensor g6 120hz display camera battery launch details updates
पिक्सल सीरीज का अगला बजट फोन होगा Pixel 11a (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : एआई जनरेटेड
Google ने अभी तक अपने अगले बजट स्मार्टफोन Pixel 11a का आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में नया Tensor G6 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, बेहतर फ्रंट कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे कई अपग्रेड दे सकती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से इनमें से किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है।

कब लॉन्च हो सकता है Google Pixel 11a?
लीक्स के अनुसार, Google अपनी Pixel 11 सीरीज को अगस्त 2026 के आसपास पेश कर सकता है। वहीं, किफायती Pixel 11a के मार्च 2027 में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च डेट का इंतजार अभी बाकी है।

मिलेगा नया Tensor G6 प्रोसेसर
टिपस्टर MysteryLupin (Mystery Leaks) के मुताबिक, Pixel 11a का इंटरनल कोडनेम Formosan रखा गया है। फोन में Google का नया Tensor G6 SoC प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी दी जा सकती है, जिससे डिवाइस की सुरक्षा पहले से बेहतर होगी।

120Hz डिस्प्ले और ज्यादा ब्राइट स्क्रीन
रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 11a में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2424 पिक्सल हो सकता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सकता है। वहीं, इसमें 2,250 निट्स HDR ब्राइटनेस और 3,350 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Pixel A-सीरीज में अब तक की सबसे ब्राइट स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

Samsung की जगह MediaTek मॉडम
लीक में दावा किया गया है कि इस बार गूगल, Samsung Exynos मॉडेम की जगह MediaTek M90 मॉडेम का इस्तेमाल कर सकता है। इससे नेटवर्क कनेक्टिविटी, सिग्नल स्टेबिलिटी और थर्मल मैनेजमेंट में सुधार मिलने की उम्मीद है।

फ्रंट कैमरे में हो सकता है बड़ा बदलाव
Pixel 11a में नए सेल्फी कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका इंटरनल कोडनेम Dokkaebi बताया गया है। इससे बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। फिलहाल रियर कैमरा सेटअप से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि Google इस बार भी कैमरा क्वालिटी पर खास ध्यान देगा।

रैम, बैटरी और कलर ऑप्शन
लीक के मुताबिक, Pixel 11a में 8GB RAM के साथ 4,870mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन कुल चार रंगों में लॉन्च हो सकता है जिसमें Obsidian (ब्लैक), Olive (ग्रीन), Frost (पर्पल) और Fog (सिल्वर) जैसे रंग शामिल होंगे।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
Pixel 11a से जुड़ी सभी जानकारियां फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Google ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट, कीमत या स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में लॉन्च के समय इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share it :

End