Immunity Booster Fruits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल, सर्दी-जुकाम से बचे रहेंगे

fruit-2999796

Immunity Booster Fruits: सर्दियों (Winter) के मौसम में अकसर धूप भी कम निकलती है, जिससे सर्दी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में सर्दी-जुकाम (Cold & Flu) के मामले काफी बढ़ जाते हैं और बॉडी को ठंड का अहसास भी काफी ज्यादा होने लगता है. लेकिन अगर आपकी इम्यूनिटी (Immunity) स्ट्रांग हो तो आप सर्दी-जुकाम से ही नहीं बल्कि कई और तरह की दिक्कतों से बचने में भी कामयाब हो सकते हैं.

वैसे तो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए बहुत सारी चीजों का सेवन किया जा सकता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के साथ आपकी बॉडी में तमाम तरह के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में भी मदद करेंगे. आइये जानते हैं कि सर्दी में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए किन फलों का सेवन किया जा सकता है.

अन्नानास खायें
इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए अन्नानास को डाइट में शामिल किया जा सकता है. इसमें कैलोरी कम होती है और एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स, फ़्लेवोनॉयड्स और फेनोलिक-एसिड प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं. इसीलिये अन्नानास हृदय व रक्तचाप के रोगियों के लिये भी मुफ़ीद होता है. इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो फेफड़ों की सूजन आदि को कम करके राहत पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिये सर्दियों में अन्नानास का सेवन करना काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है.

Share it :

End