Cyber Crime: पाकिस्तानी आतंकी का लिंक दिखाकर रिटायर्ड शिक्षक को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, लगाया 14 लाख का चूना

download (1)

गोरखपुर में साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को एनआईए अधिकारी बनकर पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन का डर दिखाया और 14 लाख रुपये ठग लिए। शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट करके मोज बेनीवाल के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर खाते को फ्रीज कर दिया है और जांच जारी है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रजीत शुक्ल को डिजिटल अरेस्ट करके साइबर अपराधियों ने 14 लाख रुपये की ठगी कर ली।जालसाज ने एनआइए अधिकारी बनकर वाट्सएप काल करके पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन से जुड़ने की जानकारी देकर उन्हें झांसे में लिया।

बातचीत के दौरान जेल जाने का डर दिखाकर इंद्रजीत शुक्ल से 14 लाख रुपये मोज बेनीवाल नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

इंद्रजीत शुक्ल ने तहरीर में लिखा है कि 27 जुलाई को अपराह्न तीन बजे उनके मोबाइल फोन पर वाट्सएप काल आया। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) का अधिकारी बताया।

वह बोला, तुम पाकिस्तानी आतंकियों से बातचीत करते हो और रुपये का लेनदेन भी किया है। बुजुर्ग शिक्षक ने पहले तो विरोध किया, कहा कि शायद काल करने वाले को गलतफहमी हो गई है, लेकिन जालसाज का लहजा सख्त व धमकी भरा हो गया। उसने कहा कि सबूत है, जो सजा दिलाने के लिए पर्याप्त है।

Share it :

End