Flood Alert: विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार पर 14 सीढ़ी नीचे और अस्सी पर सड़क तक आया पानी; अब शहर में की एंट्री

download va

काशी में गंगा का जलस्तर 71.31 मीटर पहुंच गया है। अस्सी घाट पर पानी सड़क तक आ गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार से गंगा 14 सीढ़ी नीचे हैं। दशाश्वमेध घाट की तीन सीढ़ियां बची हैं।

Varanasi Flood – फोटो : India Views

काशी में गंगा खतरे के निशान 71.26 को पार गई है। शनिवार रात 12 बजे गंगा का जलस्तर 71.31 मीटर पहुंच गया। 84 घाटों को डुबोने के बाद अब गंगा शहर में प्रवेश कर चुकी हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गंगा 14 सीढ़ी नीचे हैं।

दशाश्वमेध घाट की तीन सीढ़ियां बची हैं। शीतला घाट पर मंदिर पूरी तरह से पानी में समाहित हो चुका है और सिंधिया घाट पर रत्नेश्वर महादेव के मंदिर के शिखर का कुछ हिस्सा ही नजर आ रहा है। नमो घाट पर बने स्क्ल्पचर भी डूब गए हैं। लोग घरों में फंसे हैं। अस्सी घाट पर गंगा का पानी सड़क पर बह रहा है। जगन्नाथ मंदिर के गेट के पास पहुंच गया है।

Varanasi Flood Alert: Ganga Water Crosses Danger Mark, Submerges Ghats and Reaches City Roads
इटहरा में बाढ़ के पानी मे डूबी किसानों की खेती – फोटो : india Views

काशी में गंगा खतरे के निशान 71.26 को पार गई है। शनिवार रात 12 बजे गंगा का जलस्तर 71.31 मीटर पहुंच गया। 84 घाटों को डुबोने के बाद अब गंगा शहर में प्रवेश कर चुकी हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गंगा 14 सीढ़ी नीचे हैं।

Varanasi Flood Alert: Ganga Water Crosses Danger Mark, Submerges Ghats and Reaches City Roads
वाराणसी में शनिवार को गंगा में आए बाढ़ में डूबा शीतला मंदिर – फोटो : India Views
दशाश्वमेध घाट की तीन सीढ़ियां बची हैं। शीतला घाट पर मंदिर पूरी तरह से पानी में समाहित हो चुका है और सिंधिया घाट पर रत्नेश्वर महादेव के मंदिर के शिखर का कुछ हिस्सा ही नजर आ रहा है। नमो घाट पर बने स्क्ल्पचर भी डूब गए हैं। लोग घरों में फंसे हैं। अस्सी घाट पर गंगा का पानी सड़क पर बह रहा है। जगन्नाथ मंदिर के गेट के पास पहुंच गया है।

Varanasi Flood Alert: Ganga Water Crosses Danger Mark, Submerges Ghats and Reaches City Roads
भागवत विद्यालय के पास घर का सामान शिफ्ट करतीं महिलाएं – फोटो : India Views
इन इलाकों में बाढ़ पीड़ितों के लिए नक्खीघाट स्थित चित्रकूट कॉन्वेंट इंटर कॉलेज और दनियालपुर के नवोदय पब्लिक स्कूल में राहत शिविर बनाया गया है। शिविरों में 147 शरणार्थी शनिवार तक शरण ले चुके थे।

Varanasi Flood Alert: Ganga Water Crosses Danger Mark, Submerges Ghats and Reaches City Roads
रामेश्वर मठ के पीछे से लेकर भागवत विद्यालय के समीप तक पानी पहुच गया है – फोटो : India Views
नक्खीघाट निवासी अनु देवी, जमाल अंसारी, सिमरन, हबीबा बीवी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दनियालपुर पास होने के बावजूद शिविर नहीं बना, जबकि राहत केंद्र उनके घरों से दूर हैं। लोग ऊंचे स्थानों पर निजी रूप से शरण लेने को विवश हैं।

Share it :

End