Garba Night Look: घाघरा-चोली नहीं? सिर्फ एक्सेसरीज से पाएं गरबा नाइट के लिए परफेक्ट पारंपरिक लुक

Traditional_Chaniya_Choli

सही एक्सेसरीज के साथ आप साधारण ड्रेस को भी डांस फ्लोर पर सबके बीच आकर्षण का केंद्र बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि इस गरबा सीज़न कैसे सिर्फ कुछ एक्सेसरीज से आप पा सकती हैं परफेक्ट नवरात्रि लुक।

Shardiya Navratri 2025 Jewellery And Accessories Ideas For Garba Night Perfect Look
नवरात्रि में गरबा – फोटो : Adobe

Garba Nights Look: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से आरंभ हो रही है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा, गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। गरबा नाइट्स का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में घूमता है रंग-बिरंगा घाघरा-चोली और झिलमिलाती ज्वेलरी। लेकिन अगर आपके पास नया लहंगा तैयार नहीं है या पहनने का मन नहीं है, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं। फैशन का असली जादू सिर्फ कपड़ों में नहीं, बल्कि एक्सेसरीज में भी छिपा होता है। सही एक्सेसरीज के साथ आप साधारण ड्रेस को भी डांस फ्लोर पर सबके बीच आकर्षण का केंद्र बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि इस गरबा सीज़न कैसे सिर्फ कुछ एक्सेसरीज से आप पा सकती हैं परफेक्ट नवरात्रि लुक।

 ज्वेलरी का जादू
ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, झुमके, चोकर नेकलेस और कड़े आपकी सादी ड्रेस को भी ट्रेडिशनल फेस्टिव टच दे देंगे। अगर आप घाघरा चोली की बजाए, पारंपरिक सूट, स्कर्ट, जींस कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न परिधान पहन रही हैं तो भी इस तरह की ज्वेलरी से अपने लुक को गरबा नाइट्स के लिए परफेक्ट बना सकती हैं।

Shardiya Navratri 2025 Jewellery And Accessories Ideas For Garba Night Perfect Look
दुपट्टा ड्रेपिंग – फोटो : instagram

दुपट्टा ड्रेपिंग
बांधनी प्रिंट दुपट्टे को अपने आउटफिट के साथ स्टाइल करें। चमकदार मिरर वर्क या गोटा-पट्टी वाले दुपट्टे को स्टाइलिश तरीके से कैरी करें। ड्रेपिंग का नया अंदाज़ ही आपका स्टाइल स्टेटमेंट बनेगा।

Shardiya Navratri 2025 Jewellery And Accessories Ideas For Garba Night Perfect Look
पायल और फुटवियर – फोटो : iStock

पायल और फुटवियर
गरबा नाइट्स में पैरों की खूबसूरती भी मायने रखती है। चांदी की पायल, डिजाइनर एंकलेट और रंग-बिरंगे जूतियां या कोल्हापुरी पहनकर डांस में चार चांद लगाइए।

Shardiya Navratri 2025 Jewellery And Accessories Ideas For Garba Night Perfect Look
हेयर एक्सेसरीज – फोटो : Adobe stock

 हेयर एक्सेसरीज
फूलों का गजरा, हेयर चेन या मिरर वर्क हेयरबैंड हेयरस्टाइल को निखारकर आपका लुक फेस्टिव और फ्रेश बना देंगे।

Share it :

End