सोने के दाम ( Gold Price Today) में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है। हालांकि आज 12 अगस्त को सोने के भाव में इतनी बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है।12 अगस्त को Bullions में सोने का दाम 140 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। वहीं चांदी (Silver Price Today) में 200 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

क्या है सोने और चांदी का दाम?

MCX में सुबह 11 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 99,714 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें महज 61 रुपये की गिरावट है। कल ये 99,785 रुपये प्रति 10 ग्राम क्लोज हुआ था। वहीं बुलियन में 10 ग्राम सोने की कीमत 100,400 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें 140 रुपये की गिरावट है।

हालांकि चांदी की चमक आज तेज हुई है। MCX में 1 किलो चांदी का दाम 113,666 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें 370 रुपये की बढ़ोतरी आई है। ये कल 113,296 रुपये पर क्लोज हुआ था। इसने अब तक 113,750 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

बुलियन में 1 किलो चांदी का भाव 113,970 रुपये चल रहा है। इसमें 200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कल क्या था सोने और चांदी का भाव?

एमसीएक्स में कल सुबह 10.54 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 100,477 रुपये दर्ज किया गया था। वहीं Bullions में कल 10 ग्राम सोने का दाम 101,240 रुपये दर्ज किया गया था। इसमें 850 रुपये की गिरावट थी।

Bullions में कल 1 किलो चांदी का भाव 114,720 रुपये दर्ज किया गया था। इसमें 670 रुपये प्रति किलो की गिरावट थी। एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 114300 रुपये दर्ज किया गया थी। इसमें 581 रुपये की गिरावट थी।

आपके शहर में क्या है भाव?

शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹100,410 ₹113890
उत्तर प्रदेश ₹100,230 ₹113880
मेरठ ₹100300 ₹113970
लखनऊ ₹100300 ₹113970
कानपुर ₹100300 ₹113970
नई दिल्ली ₹100100 ₹113750