Janmashtami 2025 : ब्रज क्षेत्र में लौटेगा द्वापर युग…सीएम ने दी 30 हजार करोड़ के मास्टर प्लान की साैगात

mathara-ma-makhayamatara-yaga-aathatayanath

Mathura Krishna Janmashtami :  कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं।

Mathura Janmashtami 2025 Shri Krishna Janmotsav Celebrations Darshan CM Yogi Visit Security Arrangements
मथुरा में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ। – फोटो : India Views

दाऊजी महाराज मंदिर में भक्तों की भीड़। – फोटो : India Views

दाऊजी महाराज मंदिर में भक्तों की भीड़
मथुरा के बलदेव में श्रीकृष्ण भगवान के बड़े भैया श्री दाऊजी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। हर ओर श्रद्धा व भक्ति भाव नजर आया। सभी श्रद्धालुओं ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। श्री दाऊजी महाराज का विशेष अभिषेक व श्रृंगार के दर्शन किए। मध्य रात्रि में विशेष अभिषेक व श्रृंगार के दर्शन होंगे, उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे।

ब्रज क्षेत्र के लिए 30 हजार करोड़ की कार्ययोजना की घोषणा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की नई कार्ययोजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कार्ययोजना मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोकुल जैसे तीर्थ स्थलों को द्वापर युग की स्मृतियों से जोड़ेगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार पूज्य संतों की भावनाओं का सम्मान करने और बृजक्षेत्र को संवर्धित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उन कार्यों को संभव बना रहे हैं, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि 10 साल पहले इनकी कल्पना भी असंभव लगती थी, लेकिन आज ये साकार हो चुके हैं। काशी में जहां पहले 50 श्रद्धालु एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे, वहां आज 50 हजार श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर सकते हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर त्रेतायुग की स्मृति को जीवंत कर रहा है। इसी तरह, विंध्यवासिनी धाम में भी भव्य कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो चुका है।

सीएम के जाने के बाद उमड़ा भक्तों का हुजूम
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रशासन ने बैरियर हटा दिए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु  श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां
भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी 17 तथा नंदोत्सव 18 अगस्त को मनाया जाएगा। यहां जन्माष्टमी खुर गिनती विधि से मनाई जाती है। यानी रक्षा बंधन के बाद ठीक 8 दिन गिनकर। 17 अगस्त को मध्यरात्री में अजन्मे कृष्ण अवतरित होंगे। 18 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नंदभवन में होगा। जिसमें नंदगांव बरसाना के समाजियों द्वारा बधाई गायन, बांस बधाई, दधी कंधौ लीला, प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध आदि आकर्षण के होंगे।

राधा रमण लाल और राधा दमोदर लाल मंदिर में दिन में हुआ महाभिषेक 
वृंदावन में जहां एक ओर देश भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में रात को दुनिया भर मेंं अभिषेक किया जाता है वहीं वृंदावन के प्रमुख सप्तदेवायलों में शामिल राधा दमोदर लाल मंदिर और राधा रमण मंदिर में दिन में भी आराध्य का महाभिषेक किया जाता है। इस पल के साक्षी बनने के लिए लाखों श्रृद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। इस दिन के लिए काफी समय पहले ही होटल आश्रमों में बुकिंग शुरू हो जाती हैं।

द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, नोट कर लें समय
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। नए समय के अनुसार 16 अगस्त को प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन 6:30 से और शृंगार के दर्शन लगभग 8:30 पर होंगे।

रात दो बजे होंगे ठाकुरजी के दर्शन
जन्मभूमि संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। जन्मभूमि संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि 16 अगस्त को रात 11 बजे से मंदिर में ठाकुरजी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। रात 12 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। साथ ही रात 2:00 बजे तक भक्त कान्हा के दर्शन कर सकेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब 
शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु अपने कृष्ण कन्हैया के दर्शन को पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद लिया और लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी साथ ही मथुरा और सनातन के विकास का संकल्प दोहराया। भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी।तपती धूप में लोग कन्हैया के दर्शन के लिए जन्मभूमि में जुटे रहे कोई गुजरात कोई हिमाचल तो कोई मध्य प्रदेश से कन्हैया के दर्शन के लिए पहुंचा।

जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब 
शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु अपने कृष्ण कन्हैया के दर्शन को पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद लिया और लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी साथ ही मथुरा और सनातन के विकास का संकल्प दोहराया। भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी।तपती धूप में लोग कन्हैया के दर्शन के लिए जन्मभूमि में जुटे रहे कोई गुजरात कोई हिमाचल तो कोई मध्य प्रदेश से कन्हैया के दर्शन के लिए पहुंचा।

पांचजन्य सभागार पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचजन्य सभागार पहुंचे। यहां सीएम योगी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने बाल स्वरूप कान्हा को तिलक लगाया।

Share it :

End