Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ पर इन 5 अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी

ethnic-looks
Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की एक्ट्रेस के लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। 

trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
करवा चौथ पर इन 5 अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी – फोटो : instagram

Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए सिर्फ व्रत का दिन नहीं, बल्कि खुद को खास तरीके से सजाने-संवारने का भी अवसर होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वो अपने पति के लिए सबसे खूबसूरत नजर आए।

अगर आप भी इस करवा चौथ पर परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो टीवी और बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से प्रेरणा लें जिन्होंने अपने स्टाइल और मेकअप से सबका ध्यान खींचा है। उनके लुक्स में आपको पारंपरिक और मॉडर्न का बेहतरीन मेल मिलेगा, जो आपके करवा चौथ के रूप को और भी खास बना देगा।

इस खास मौके पर आप उनके हेयरस्टाइल, मेकअप और आउटफिट आइडियाज को अपनाकर अपनी खूबसूरती को चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं उन पांच अभिनेत्रियों के लुक्स के बारे में, जो आपके लिए करवा चौथ की तैयारी में मददगार साबित होंगे।

trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
                     हिना खान – फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan

हिना खान

हिना खान का ये लुक आपके करवा चौथ लुक को खूबसूरत बना देगा। इस लुक को कैरी करने के लिए आपको गोल्डन रंग का लहंगा चाहिए होगा। गोल्डन लहंगे के साथ अपने बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ कर्ल करके खुला रखें। इसके साथ ग्रीन रंग की ज्वेलरी देखने में कमाल की लगेगी।

विज्ञापन

trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
                           रकुल प्रीत सिंह – फोटो : instagram

रकुल प्रीत सिंह

कुछ अलग सा लुक कैरी करना है तो ऐसा गुलाबी लहंगा पहनें। इस लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह इस तरह की शॉर्ट कुर्ती कैरी कर सकती हैं। स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती लहंगे के साथ कमाल की लगती है। इसके साथ अपने बालों को अलग अंदाज में स्टाइल करें। हल्का मेकअप आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है।

trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
                                   परिणीति चोपड़ा – फोटो : instagram

परिणीति चोपड़ा 

ग्लैमरस लुक कैरी करना है तो परिणीति चोपड़ा के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए आपको काफी घेर वाली स्कर्ट कैरी करनी है। इसके साथ क्रॉप टॉप पहनी है। इसके खुले बाल, गले में भारी सा कुंद वाला चोकर, हाथों में कुंदन वाले कड़े और न्यूड मेकअप आपका लुक पूरी तरह से बदल देगा। इसके साथ आंखों में स्मोकी आई मेकअप करें।

trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
                                    शिल्पा शेट्टी – फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के इस लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। ये एक प्री ड्रेप्ड साड़ी है, जो आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल जाएगी। प्री ड्रेप्ड साड़ी उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें साड़ी पहनना तो पसंद है लेकिन बांधने में दिक्कत होती है। मिनिमल ज्वेलरी के साथ ऐसा लुक कमाल का लगेगा।

trendy outfit ideas for women for karwa chauth inspired by actress disprj
                                  कृति खरबंदा – फोटो : instagram

कृति खरबंदा

कुछ सिंपल सा लुक कैरी करना है तो कृति के इस लुक से टिप्स लें। इस लुक को कैरी करने के लिए आपको सिंपल सी साड़ी पहननी है। सिंपल सी साड़ी के साथ अपनी शादी का दुपट्टा उसके साथ सिर पर अटैच करें। शादी का दुपट्टा आपके साड़ी लुक के साथ कमाल का लगेगा।

 

Share it :

End