Mahindra XUV400 से लेकर Citroen C3 EV तक, नए साल में लॉन्च होंगी ये 3 जबरदस्त Electric Cars

Upcoming-Electric-Cars

यहां हम उन अपकमिंग Electric Cars के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें 2023 में लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्ट में BYD Atto 3, Mahindra XUV400 और Citroen C3 EV का नाम शामिल है।

इंडियन ऑटो इंडस्ट्री के लिए साल 2023 काफी जबरदस्त हो सकता है, क्योंकि जनवरी में Delhi Auto Expo की वापसी होगी। इस मौके पर कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे और कुछ को पेश किया जाएगा। अगर Electric Vehicles की बात की जाए तो 2023 की पहली छमाही में 3 नई EVs को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में…

BYD Atto 3

अपकमिंग BYD Atto 3 के लिए ऑफिशियल बुकिंग भारत में पहले ही शुरू हो चुकी है। इस SUV को 50,000 रुपये की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है। इसके पहले 500 कस्टमर्स के लिए डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। 

Atto 3 के पावरट्रेन सेटअप में 60kWh ब्लेड बैटरी पैक शामिल है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 521 किलोमीटर (ARAI- सर्टिफाइड) की रेंज मिलेगी। इसमें मैग्नेटिक सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 201bhp की मैक्सिमम पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह Electric SUV मात्र 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसे 7kW AC चार्जर और 80kW DC फास्ट चार्जर के साथ पेश किया जाएगा, जो इसकी बैटरी को क्रमशः लगभग 10 घंटे और 50 मिनट में चार्ज कर देगा।

Mahindra XUV400

महिंद्रा ने कन्फर्म किया है कि XUV400 के लिए ऑफिशियल बुकिंग जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में शुरू होगी। वहीं इसे भारतीय बाजार में जनवरी के आखिर तक में लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत में इस Electric SUV को 16 चुनिंदा शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। XUV300 की तुलना में, नई Mahindra XUV400 नए ट्विन पीक्स लोगो, X-पैटर्न वाले डिजाइन और चौकोर हेडलैम्प्स के साथ थोड़ी अलग दिखती है।

XUV400 के साथ 39.5kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो 148bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे फुल चार्ज करने पर 456 किलोमीटर की रेंज मिलने का दावा किया गया है। इसके साथ ही यह ई-एसयूवी केवल 8.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Citroen C3 EV

Citroen C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक को पहले 29 सितंबर, 2022 को पेश किया जाना था। हालांकि इसे टाल दिया गया है। अब इसके 2023 में एंट्री करने की उम्मीद है। इसे सिट्रोएन के CMP प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा। C3 इलेक्ट्रिक का डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स इसके पेट्रोल-वर्जन की तरह होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पावरट्रेन सिस्टम में एक 50kWh बैटरी पैक शामिल होगा। इसे फुल चार्ज करने पर 350 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। वहीं इसका पावर और टॉर्क आउटपुट 136PS और 260Nm का होगा। इसके अलावा C3 EV को एक छोटे बैटरी पैक के साथ भी पेश किया जा सकता है जो लगभग 300 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *