ऑस्कर 2026 की रेस में ‘होमबाउंड’, भारत की आधिकारिक एंट्री घोषित

68cd564a7e68d-ishaan-khattar-and-vishal-jethwa-191028575-16x9

नेरज घयवान निर्देशित फिल्म होमबाउंड को ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। यह फिल्म Best International Feature Film श्रेणी में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर स्टारर यह मूवी पहले ही कई बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अपनी पहचान बना चुकी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसके वर्ल्ड प्रीमियर को सराहना मिली थी, वहीं टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली।

फिल्म की कहानी 2020 के एक वास्तविक अनुभव और न्यूयॉर्क टाइम्स के निबंध A Friendship, a Pandemic and a Death Beside the Highway से प्रेरित है। इसमें दोस्ती, जीवन और महामारी की त्रासदी को गहराई से दिखाया गया है।

भारत में होमबाउंड 26 सितंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्कर की रेस में यह फिल्म किन देशों की प्रविष्टियों से मुकाबला करती है और क्या यह नामांकन हासिल कर पाती है।

Share it :

End