पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौते पर भारत की सख्त नजर

68cb7e3c98e71-ministry-of-external-affairs-mea-spokesperson-randhir-jaiswal-183622182-16x9

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए रणनीतिक रक्षा समझौते पर भारत ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस डील की जानकारी भारत को पहले से थी और सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हमें इसकी खबर थी और हम इस पर करीब से नजर रखेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

इस समझौते में रक्षा सहयोग को गहरा करने, संयुक्त सैन्य अभ्यास और रक्षा उत्पादन से जुड़ी संभावनाओं को बढ़ाने की बात कही गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे खाड़ी क्षेत्र और दक्षिण एशिया की सामरिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

भारत ने साफ किया है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से उसके रणनीतिक हित प्रभावित नहीं होंगे। सरकार का कहना है कि वह देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है।

Share it :

End