भारी बारिश से उड़ान रद्द, 65 किलोमीटर सड़क मार्ग से मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी

68c54a585b69b-pm-narendra-modi-134122673-16x9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर का दौरा किया, जहां वे हिंसा प्रभावित परिवारों से मिले। मौसम खराब होने और तेज बारिश के कारण उनकी निर्धारित उड़ान रद्द करनी पड़ी। ऐसे हालात में पीएम मोदी ने हवाई यात्रा छोड़कर सड़क मार्ग से जाने का फैसला लिया और करीब 65 किलोमीटर की यात्रा कर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचे।

अधिकारियों के मुताबिक, बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों से परामर्श के बाद सड़क मार्ग से प्रभावित इलाकों तक जाने का निर्णय लिया। यहां उन्होंने राहत शिविरों का दौरा किया और वहां ठहरे पीड़ितों से सीधे बातचीत की।

पीएम मोदी ने लोगों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और शांति बहाली के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने राज्य प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रभावित समुदायों में भरोसा बहाल करने और हालात सामान्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share it :

End