राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें शक था कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई। ऐसे में हमने अपने स्तर पर इसकी जांच की। इस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल है और हमारे पास इसके सबूत भी हैं। संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के मामले में ये बात कही।
राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैं पूरी गंभीरता से बोल रहा हूं कि ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप कहीं भी हों, भले ही आप सेवानिवृत्त हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।’
ये भी पढ़ें- Bihar SIR : विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता प्रारूप प्रकाशित; देखिए कैसे सर्च करें वोटर लिस्ट में नाम
बिहार एसआईआर को लेकर संसद में भी हंगामा
बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के काम का विपक्ष द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। इस मुद्दे पर संसद में भी काफी हंगामा जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष इस प्रक्रिया को वोटों की चोरी बताकर खारिज कर रहा है। वहीं चुनाव आयोग इसे अवैध मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाने की कवायद बता रहा है। फिलहाल इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।