सलमान निभाने वाले थे राम का किरदार, सीता के रोल में कास्ट हुई थीं सोनाली; जानें क्यों अधूरी रह गई यह फिल्म

Salman Khan in Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मगर इसके साथ ही सोहेल खान का एक अधूरी फिल्म ‘रामायण’ चर्चा में बनी हुई है।

Salman Khan and Sonali Bendre were cast as Ram and Sita in actor-director Sohail Khan film Ramayana
सलमान खान, सोनाली बेंद्रे – फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता-निर्देशक सोहेल खान भी पौराणिक कथा रामायण पर फिल्म बना रहे थे। इसमें उन्होंने सलमान खान को भगवान राम और सोनाली बेंद्रे को सीता के रोल में कास्ट किया था मगर फिल्म का निर्माण नहीं हो सका। जानें क्या थी इसकी वजह?

नब्बे के दशक में किया था प्लान

सोहेल खान के एक पुराना प्रोजेक्ट इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नब्बे के दशक में सोहेल भी महाकाव्य रामायण पर एक फिल्म बनाने जा रहे थे। फिल्म की शूटिंग लगभग 40 प्रतिशत हो चुकी थी। फिल्म में सलमान खान जहां भगवान राम के किरदार में थे। वहीं सोनाली बेंद्रे माता सीता के रोल के लिए चुनी गई थीं।

Salman Khan and Sonali Bendre were cast as Ram and Sita in actor-director Sohail Khan film Ramayana
पूजा भट्ट – फोटो : ट्विटर@Pooja Bhatt

पूजा भट्ट की वजह से रुका प्रोजेक्ट 
सोहेल की फिल्म ‘रामायण’ में पूजा भट्ट को भी एक महत्त्वपूर्ण किरदार में थीं। मगर शूटिंग के दौरान सोहेल और पूजा की नजदीकियां बढ़ गईं। इसका खुलासा खुद पूजा ने एक इंटरव्यू में किया। सोहेल के पिता सलीम खान के दखल के बाद अभिनेता और पूजा के बीच रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। इसके बाद दोनों के प्रोफेशनल रिलेशनशिप भी बिगड़ गए और आखिरकार फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

Share it :

End