अहान पांडे की अगली एक्शन फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।

HighLights
- अहान पांडे की अगली फिल्म 2027 में होगी रिलीज
- अली अब्बास जफर कर रहे हैं एक्शन फिल्म का निर्देशन
- शरवरी और बॉबी देओल भी फिल्म में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अहान पांडे (Ahaan Panday) की अगली फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है। अहान की अगली फिल्म का एलान काफी पहले ही हो चुका था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है कि आखिर अली अब्बास जफर की ये अनटाइटल्ड मूवी पर्दे पर कब दस्तक देगी।
कब आएगी अहान की दूसरी फिल्म?
अहान पांडे के साथ इस फिल्म में शरवरी नजर आएंगीं। फिल्म का इंतजार दर्शकों को काफी वक्त से है। इस एक्शन फिल्म को अली अब्बास जफर बना रहे हैं और अब YRF ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने अली अब्बास जफर की इस अनटाइटल्ड फिल्म के लिए 26 मार्च, 2027 की रिलीज डेट तय की है।
मतलब यह है कि फिल्म 2027 में गुड फ्राइडे के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म में अहान-शरवरी (Sharvari) ही नहीं होंगे, बल्कि फिल्म में आपको अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) भी नजर आएंगे और फिल्म में बॉबी की दमदार एंट्री से धमाका जरूर होगा। वहीं फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे भी होंगे।

फिल्म की कहानी होगी दमदार
हालांकि इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों को ये जानने की उत्सुकता है कि फिल्म में आखिर एक्शन का लेवल कितना ज्यादा होगा। दरअसल फिल्म में एक्शन बड़े लेवल पर नजर आएगा। अब फिल्म को डायरेक्ट करने की कमान अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने संभाली है तो जाहिर फिल्म में एक्शन धमाकेदार ही होगा।
अली अब्बास जफर इससे पहले गुंडे और टाइगर जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा में मसाला भरपूर होगा। फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर यूके में की गई है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म दोनों की बतौर निर्माता-निर्देशक पांचवीं साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने साथ में मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
आपको बता दें कि फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) के जरिए अहान पांडे ने सिनेमा में डेब्यू किया था। फिल्म को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया और फिल्म को खूब पसंद किया गया। फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा (Aneet Padda) नजर आईं और दोनों की कैमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों पर जादू कर दिया।