- आहार का सीधा संबंध हृदय स्वास्थ्य से है। ज्यादा तैलीय, मसालेदार, प्रोसेस्ड और जंक फूड न केवल मोटापा बढ़ाते हैं बल्कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी असंतुलित कर देते हैं।
- वहीं अगर हम संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाएं, खासकर शाकाहारी आहार तो दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Heart Health: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में हृदय रोगों के बढ़ते मामले गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण दिल की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हर साल लाखों लोग हृदय रोगों से प्रभावित होते हैं और इनमें से बड़ी संख्या असमय मौत का शिकार हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते अपने दिल का ख्याल रखें और अपने आहार में ऐसे बदलाव करें जो लंबे समय तक हमें स्वस्थ बनाए रखें।
वहीं अगर हम संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाएं, खासकर शाकाहारी आहार तो दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

प्लांट बेस्ड डाइट हृदय के लिए लाभकारी
अध्ययनों से ये भी पता चलता है कि प्लांट बेस्ड डाइट ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। इसलिए अगर आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आहार पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
आइए जानते हैं कि शाकाहारी लोगों के लिए किन चीजों का सेवन लाभकारी माना जाता है?

नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स हृदय रोगों के प्रमुख कारक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को कंट्रोल रखने में फायदेमंद है।

ग्रीन-टी का करिए सेवन
एवोकाडो जैसे फलों के लाभ
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए एवोकाडो को सबसे लाभकारी फलों में से एक माना जाता है। एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में फायदेमंद है।
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हफ्ते में दो बार एवोकाडो का सेवन करने वालों में कार्डियोवस्कुलर रोगों का जोखिम 21 फीसदी तक कम हो सकता है।

फाइबर युक्त सब्जियां और साग
————–
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: India Views की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।