एसए20 2027 की नीलामी से पहले सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन सूची जारी कर दी है। डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स ने पूरे 19 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बरकरार रखा, जबकि जॉबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के पास नीलामी में आठ-आठ खिलाड़ियों को खरीदने की गुंजाइश बची है।

विस्तार
दक्षिण अफ्रीका की एसए20 2027 लीग की नीलामी से पहले सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन और प्री-ऑक्शन साइनिंग्स की घोषणा कर दी है। इस बार सबसे बड़ी चर्चा जॉबर्ग सुपर किंग्स के फैसले की रही, जिसने चार सीजन तक टीम की कप्तानी करने वाले फाफ डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया। वहीं, कई बड़े नाम भी अपनी-अपनी पुरानी टीमों से बाहर हो गए हैं।
इन बड़े खिलाड़ियों को किया गया रिलीज
इस सीजन सबसे बड़ा फैसला जॉबर्ग सुपर किंग्स का रहा, जिसने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को भी उनकी टीमों ने बाहर का रास्ता दिखाया।
- फाफ डुप्लेसिस (जॉबर्ग सुपर किंग्स)
- वियान मुल्डर (जॉबर्ग सुपर किंग्स)
- नांद्रे बर्गर (जॉबर्ग सुपर किंग्स)
- जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)
- ट्रेंट बोल्ट (एमआई केप टाउन)
- कीरोन पोलार्ड (एमआई केप टाउन)
- रसी वान डर डुसेन (एमआई केप टाउन)
- विल जैक्स (प्रिटोरिया कैपिटल्स): अब एमआई केप टाउन से जुड़ चुके हैं।
एसए20 2027: सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट
डरबन सुपर जाएंट्स (19/19 खिलाड़ी)
- स्थानीय खिलाड़ी: मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, ईथन बॉश, जेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, डेरिन डुपाविलॉन, साइमन हार्मर, इवान जोन्स, एडेन मार्करम, काइल सिमंड्स।
- विदेशी खिलाड़ी: जोस बटलर, डेवोन कॉनवे, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, सुनील नरेन, केन विलियमसन।
- अंडर-23: क्वेना मफाका, एंडिले सिमेलाने।
- वाइल्डकार्ड: हेनरिक क्लासेन।
जॉबर्ग सुपर किंग्स (11 खिलाड़ी, 8 स्थान खाली)
- स्थानीय खिलाड़ी: मैथ्यू डिविलियर्स, डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, डुआन जानसन, राइली रूसो, जान्को स्मिट, प्रेनेलन सुब्रायन।
- विदेशी खिलाड़ी: ल्यूस डु प्लॉय, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, जेम्स विंस।
- अंडर-23: जारेन बैचर।
- वाइल्डकार्ड: कोई नहीं।
एमआई केप टाउन (11 खिलाड़ी, 8 स्थान खाली)
- स्थानीय खिलाड़ी: कॉर्बिन बॉश, रीजा हेंड्रिक्स, थॉमस केबर, जॉर्ज लिंडे, डेन पीड्ट, रेयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, टियान वान वुरेन।
- विदेशी खिलाड़ी: विल जैक्स, राशिद खान, निकोलस पूरन।
- अंडर-23: ट्रिस्टन लूस।
- वाइल्डकार्ड: कगिसो रबाडा।
पार्ल रॉयल्स (19/19 खिलाड़ी)
- स्थानीय खिलाड़ी: ओटनियल बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, कीगन लायन-कैशे, डेविड मिलर, डेलानो पॉटगिटर, काइल वेरेन, हार्डस विल्जोएन।
- विदेशी खिलाड़ी: डैन लॉरेंस, गुडाकेश मोती, अजमतुल्लाह ओमरजई, सिकंदर रजा, थॉमस रेव, आसा ट्राइब, मुजीब उर रहमान।
- अंडर-23: जेजे बैसन, नक़ोबानी मोकाएना, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस।
- वाइल्डकार्ड: जो रूट।
प्रिटोरिया कैपिटल्स (11 खिलाड़ी, 8 स्थान खाली)
- स्थानीय खिलाड़ी: कॉनर एस्टरहुइजन, विहान लुब्बे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ब्राइस पार्सन्स, गिडियन पीटर्स, लिजाड विलियम्स, कोडी यूसुफ।
- विदेशी खिलाड़ी: शेरफेन रदरफोर्ड, फिल सॉल्ट, मैथ्यू शॉर्ट।
- अंडर-23: डेवाल्ड ब्रेविस, बायांडा माजोला।
- वाइल्डकार्ड: आंद्रे रसेल।
सनराइजर्स ईस्टर्न केप (14 खिलाड़ी, 5 स्थान खाली)
- स्थानीय खिलाड़ी: मैथ्यू ब्रीत्जके, क्विंटन डिकॉक, जॉर्डन हरमन, पैट्रिक क्रूगर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्खिया, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल वान ब्यूरेन।
- विदेशी खिलाड़ी: जेम्स कोल्स, लुईस ग्रेगरी, रिशाद हुसैन, मिशेल मार्श, एडम मिल्ने।
- अंडर-23: सीजे किंग, जेपी किंग।
- वाइल्डकार्ड: मार्को यानसेन।
रिटेंशन सूची जारी होने के बाद अब सभी की नजरें सात अक्तूबर को होने वाली एसए20 2027 नीलामी पर होंगी। जॉबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के पास अभी आठ-आठ स्थान खाली हैं, जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी पांच नए खिलाड़ियों को जोड़ सकती है। दूसरी ओर, डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स ने अपना पूरा 19 सदस्यीय स्क्वॉड पहले ही तय कर लिया है।