Arvind Kejriwal: ‘पेपर लीक के बाद अब E20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी’, केजरीवाल का बड़ा बयान

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘देश के युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। ई20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी। केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। 

Arvind Kejriwal said on the issue of E20 that PM Modi will have to listen to us
अरविंद केजरीवाल – फोटो : x/aap
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक के बाद एक बार फिर से ई20 मुद्दे को उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा है।
केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘देश के युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। ई20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी। इस शनिवार हम ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई20′ आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप ई20 पर अपनी बात रख सकते हैं। आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं।’

  • E20 ईंधन के खिलाफ एकजुट होने की अपील: केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह देश के युवाओं ने पेपर लीक के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई, उसी तरह अब E20 (20% एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल) के मुद्दे पर भी सभी को मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी।

  • टाउनहॉल का आयोजन: उन्होंने घोषणा की कि इस शनिवार को ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोग प्रत्यक्ष रूप से या ऑनलाइन शामिल होकर अपनी राय रख सकते हैं।

  • केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे पर टिप्पणी: उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं और लोकतंत्र की एक बड़ी जीत बताया।

  • प्रधानमंत्री से अपील: केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि लगे हाथ E20 के मुद्दे का भी समाधान किया जाए।

अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ई20 का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री से अपील की कि लगे हाथ इसका भी समाधान हो जाए। केजरीवाल ने ई20 के खिलाफ दिल्ली में एक टाउनहॉल आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उम्मीद की काफी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।

Share it :

End