Aryan Khan: क्या इश्क में डूबे शाहरुख खान के बड़े नवाब? किसके साथ नजर आए आर्यन खान; वायरल हुआ वीडियो

Aryan khan

Aryan Khan Spotted With Mystery Woman: बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की जिंदगी में शायद प्यार की दस्तक हो चुकी है। हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक मिस्ट्री वुमन के साथ नजर आए। जानिए, कौन है वो?

Aryan Khan Spotted With Artist Vinnie Takair At London Casino Video Goes Viral
आर्यन खान – फोटो : एक्स (ट्विटर)

सोशल मीडिया पर आर्यन खान की तस्वीरें, वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह लंदन कैसिनो में समय गुजारते नजर आए। इस वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही फैंस ने  अटकलें लगाई कि आर्यन खान और इस लड़की के बीच कोई तो खिचड़ी पक रही है। देखें वो वायरल वीडियो और जानिए कि कौन है आर्यन खान की जिंदगी में आई मिस्ट्री वुमन।

इस लड़की के साथ नजर आए आर्यन खान 
वायरल वीडियो में आर्यन खान काले रंग की टी-शर्ट और ट्राउजर पहने थे। स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वह जब कैसिनो से बाहर निकलते हैं तो कार में साथ जाकर बैठ जाते हैं। आर्यन खान के साथ बैठी लड़की को सोशल मीडिया यूजर्स ने विनी टकायर के तौर पर पहचाना। पेशे से वह एक आर्टिस्ट हैं।

 

इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे करते हैं फॉलो 
फैंस ने वायरल वीडियो के बाद देखा कि आर्यन खान और विनी टकायर एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं। ऐसा लगता है कि यह दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। विनी टकायर सोशल मीडिया पर काफी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती हैं।

 

Aryan Khan Spotted With Artist Vinnie Takair At London Casino Video Goes Viral
आर्यन खान निर्देशित सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ – फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
आर्यन खान ने पिता शाहरुख की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक के तौर पर की। पिछले साल बतौर निर्देशक उनकी डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज हुई। इसमें शाहरुख खान ने भी कैमियो किया था। आगे भी वह फिल्में बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Share it :

End