एंटरटेनमेंट डेस्क। 28 जुलाई को सनी देओल, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अपनी अपमकिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। इवेंट के एक वीडियो में सनी देओल भावुक होते दिखे, जब राजकुमार संतोषी ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र से जुड़ी एक भावुक याद शेयर की।

क्या बोले राजकुमार संतोषी?

डायरेक्टर ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) वह आखिरी फिल्म थी जिसे धर्मेंद्र (Dharmendra) ने नवंबर 2025 में अपने निधन से पहले देखा था और उन्होंने पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया था। जब संतोषी ने दिग्गज एक्टर के बारे में बात की, तो सनी देओल (Sunny Deol) अपने पिता को याद करके भावुक हो गए।

इस इवेंट के दौरान, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने बताया कि फिल्म की कहानी सुनने के बाद धर्मेंद्र बहुत भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि अनुभवी एक्टर की आंखों में आंसू आ गए थे और उन्होंने पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि ‘बंटवारा 1947’ वह आखिरी फिल्म थी जिसे धर्मेंद्र ने देखा था।

धर्मेंद्र ने फिल्म के बारे में कही थी ये बात

राजकुमार संतोषी ने कहा, ‘धर्मेंद्र जी ने इस फिल्म को दिल से आशीर्वाद दिया। जब उन्होंने नरेशन सुना, तो वे बहुत इमोशनल हो गए। आंख में आंसू आ गए थे और बहुत आशीर्वाद दिया और धर्म जी की मेरे ख्याल से आखिरी फिल्म जो देखी वो भी बंटवारा 1947 है। तब भी उन्होंने कहा ‘राज ये पिक्चर बहुत चलेगी। बहुत अच्छा काम किया है आप लोगों ने’।

sunny deol
राजकुमार संतोषी-सनी देओल – फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान ने भी शेयर की थी मेमोरी

पिछले साल, 56वें IFFI में बोलते हुए आमिर खान (Aamir Khan ने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला। आमिर ने कहा, ‘असल में, ‘लाहौर 1947’ (अब ‘बंटवारा 1947’) – वह फिल्म जो हमने सनी के साथ बनाई है – मुझे उन्हें वह फिल्म दिखाने का सौभाग्य मिला। इसलिए उन्होंने फिल्म देखी है’।

सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। आज मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मौजूद रहे। संतोषी ने इस फिल्म की मेकिंग को लेकर बात की और कहा कि वे पिछले डेढ़ दशक से इस फिल्म को बनाने में जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का जिक्र किया और बताया कि यही आखिरी फिल्म थी जो उन्होंने देखी थी। पिता के नाम का जिक्र आते ही सनी देओल की आंखें छलक आईं।

पिता को याद कर छलके सनी देओल के आंसू
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के पिता और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उन्होंने भी देखी थी और देखकर काफी भावुक हो गए थे। संतोषी ने कहा, ‘धरम जी का आशीर्वाद बहुत है फिल्म के लिए। नैरेशन जब सुना था तो वे बहुत इमोशनल थे। आंख में आंसू आ गये थे और बहुत आशीर्वाद दिया। धरम जी की मेरे ख्याल से यह आखिरी फिल्म है, जो उन्होंने देखी थी। तब भी उन्होंने बोला ‘राज ये पिक्चर बहुत चलेगी। बहुत अच्छा काम किया है आप लोगों ने’। एक तरफ राजकुमार संतोषी यह बता रहे थे और सनी देओल यह सुनकर भावुक हो गए। पिता को याद कर उनकी आंखें छलक आईं।

राजकुमार संतोषी बोले- ‘यह फिल्म नहीं, तपस्या है मेरे लिए’
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म बनाने की यात्रा पर बात करते हुए कहा, ‘यह सिर्फ मेरे लिए एक फिल्म नहीं, बल्कि एक तपस्या है। मैं 2010 से यह फिल्म बनाने की कोशिश में हूं। सनी साहब को भी मैंने सुनाया। उन्हें भी पसंद आई। वे भी साथ में जुड़े हैं। हम दोनों 15-16 साल से कोशिश कर रहे हैं कि यह फिल्म बन जाए, लेकिन किसी का सपोर्ट नहीं मिला हमें। शुक्रगुजार हैं कि आमिर खान ने यह कहानी सुनी और उन्हें पसंद आई। उन्होंने प्रेरित किया कि बनाइए इसे। इस तरह ‘बंटवारा’ शुरू हुई। मैं उनका भी शुक्रगुजार हूं। सनी साहब का बहुत शुक्रगुजार हूं। जैसा कि मैंने कहा यह एक तपस्या है मेरे लिए। मैं आज इमोशनल हूं। इतने वर्षों बाद आज यह दिन आया है कि आज आप सभी के साथ ट्रेलर शेयर कर रहा हूं’।

‘बंटवारा 1947’ के बारे में

आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस की इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत के बंटवारे की कहानी को जीवित रहने और हिम्मत की एक भावुक कहानी के ज़रिए दिखाती है। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी (Shabana Azmi), करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी हैं।

इसका संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है और गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।